छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: बृजमोहन विधायक पद से इस्तीफा देंगे कैबिनेट के विस्तार तक मंत्री बने रहेंगे

रायपुर/ लोकसभा चुनाव में रायपुर से जीतने वाले शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तय करेंगे विधायक से इस्तीफा दें या सांसद से। बृजमोहन अग्रवाल ने इससे पर्दा हटाते हुए कहा कि वे विधायक पद से 18 या 19 जून को इस्तीफा देंगे। इसके बाद नियमानुसार वे 6 महीने तक मंत्री पद पर रह सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।

भाजपा के सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। एक मंत्री का पद पहले से खाली है, विस्तार में बृजमोहन अग्रवाल से भी इस्तीफा ले लिया जाएगा। ऐसे में दो मंत्री पद भरे जाएंगे। इसको लेकर विधायकों की दौड़ भी शुरू हो गई। रविवार को प्रदेश के सहप्रभारी नतिन नबीन ने कई बैठकें ली। नबीन ने एक गोपनीय बैठक भी की, इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *