नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी : साव बोले- निकायों में वार्डों के परिसीमन के लिए दिए निर्देश

रायपुर- लोकसभा चुनाव के बाद अब भाजपा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। प्रत्यक्ष प्रणाली के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव पर विचार किया जा रहा है। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, शासन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां जारी है। सभी निकायों में वार्डों के परिसीमन के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

कांग्रेस ने षड्यंत्र किया

बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस 18 जून को विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह स्पष्ट है कि, बलौदाबाजार में कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। कांग्रेस की यही मंशा है कि, प्रदेश का वातावरण बिगाड़ा जाए। ऐसी घटना पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *