रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर से जशपुर रवाना होंगे। गृह ग्राम बगिया में निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज रात अपने निवास बगिया में ही विश्राम करेंगे।
बीजेपी जांच समिति बलौदाबाजार रवाना: 5 सदस्यीय बीजेपी जांच समिति बलौदाबाजार रवाना हुए। बीजेपी जांच समिति अमर गुफा और अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करेगी। बीजेपी जांच समिति के संयोजक मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, बीजेपी समिति पूरे मामले की जांच करेगी। अधिकारी और आमजनों से चर्चा की जाएगी। इस समिति में मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय और शिवरतन शर्मा शामिल हैं।
आज से बढ़ेंगी मानसून की गतिविधियां : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की गतिविधियां करेंगे। कई जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी। आज कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अंधड़ और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रायपुर में भी आज हल्की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।