छत्तीसगढ़ में 2215 होमगार्ड्स की भर्ती: 5वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, 10 जुलाई से 10 अगस्त तक भरे जाएंगे फार्म, 5 साल बाद निकली वैकेंसी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में स्वंयसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड्स) के लिए 5 साल बाद वैकेंसी निकली है। इसके अनुसर कुल 2215 पदों पर नगर सैनिकों की भर्ती होगी। इनमें से 1715 पोस्ट सिर्फ महिला नगर सैनिकों के लिए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। 10 अगस्त फार्म भरने की अंतिम तारीख है।

इसे लेकर नगर सेना, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। होमगार्ड्स की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल टेस्ट भी होगा। इसी तरह अलग-अलग कैटेगरी में बोनस अंक का भी प्रावधान है।

महिलाओं का 30 फीसदी आरक्षण होगा

जानकारी के मुताबिक 500 होमगार्ड्स के पद जनरल ड्यूटी के लिए है। इसमें महिलाओं का 30 फीसदी आरक्षण होगा। यह भर्ती 14 जिले जैसे, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, अंबिकापुर और कोरिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *