बड़ी तादात में मवेशियों की तस्करी : ग्रामीणों ने दो तस्करों की कर दी पिटाई, एक की हालत गंभीर

बेमेतरा। बेमेतरा में देर रात गौ वंश की तस्करी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रिसाअमली का है। मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक मवेशियों को वाहन में भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उन्होंने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है तो दूसरे आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *