BJP कार्यसमिति की बैठक : 10 जुलाई को होगा तमाम मुद्दों पर विचार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे शामिल

रायपुर- बीजेपी कार्यसमिति की अहम बैठक 10 जुलाई को होगी। इस बैठक में कुछ खास मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह मीटिंग रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगी। मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। बता दें, सीएम विष्णदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस सभी उपस्थिति में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं सराहना दी जाएगी। 

निकाय और पंचायत चुनाव पर मंथन

आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए करने के लिए कार्यकर्ताओं को टास्क दिया जाएगा। संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर भी बातचीत की जाएगा। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनाव पर मथंन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *