नक्सल वारदात : आत्मसमर्पित नक्सली बारसे की हत्या कर फेंका पर्चा

कोंटा। आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की हत्या नक्सलियों ने कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से बारसे मासा की हत्या कर दी। इसी वर्ष उसने आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। शनिवार रात थाना क्षेत्र किस्टारम के ग्राम सनमपेंटा में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस पर थाना किस्टारम में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही हैं। आत्मसमर्पण करने के उपरांत अपने ग्राम सनमपेंटा में कुछ दिनों से निवास कर रहा था। मृतक बारसे मासा 2010 में नक्सली संगठन में शामिल होने के बाद किस्टारम क्षेत्र में सक्रिय था।

मासा पर लगाए आरोप

नक्सलियों ने धारदार हथियार से बारसे मासा की हत्या कर नक्सली संगठन को नुकसान पहुंचाने तथा अन्य आरोप लगाते हुए घटना स्थल के पास पर्चा और हथियार फेंका है। इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी किस्टारम एरिया कमेटी ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *