सियादेवी मंदिर जा रहे 3 दोस्तों की मौत: दुर्ग से बालोद घूमने आए, तीनों एक बाइक पर सवार थे; पेड़ से जा टकराए

बालोद/ छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। दुर्ग से बालोद घूमने आए 5 लोगों में से तीन दोस्त एक ही बाइक में सवार थे। सियादेवी मंदिर जाने के दौरान इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई। तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सभी लोग दुर्ग जिले के ग्राम विनायकपुर के रहने वाले थे। हादसे में 26 साल के देवा निषाद, 21 साल के नमन सेन, 26 साल के खिलेश पटेल की मौत हुई है। मृतकों में से एक नमन सेन का भाई डेविड सेन और उसकी दोस्त डिलेश्वरी साहू दूसरे बाइक में सवार थे।

शवों को जिला अस्पताल लाया गया

पांचों लोग सियादेवी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान रानीमाई से थोड़ी दूर ही एक बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। वहीं उनके पीछे डेविड और डिलेश्वरी एक बाइक में थे। हादसे की जानकारी लगी तो दोनों मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *