Home Uncategorized केदार कश्यप को अब संसदीय कार्य मंत्री का भी जिम्मा: विधानसभा सत्र...

केदार कश्यप को अब संसदीय कार्य मंत्री का भी जिम्मा: विधानसभा सत्र से पहले प्रभार में बड़ा बदलाव; आधी रात जारी हुआ आदेश

33
0

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बदलाव हुआ है। मंत्री केदार कश्यप को अब नई जिम्मेदारी दी गई है, इसे लेकर आधी रात एक आदेश भी जारी हुआ। केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी दिया दिया गया है। केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना आदेश में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग दिए जाने की बात लिखी है। देर रात मंत्री केदार कश्यप को मुख्यमंत्री समय तमाम मंत्रियों ने इसके लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here