बेर की टोकरी लेकर अयोध्या रवाना हुई साय सरकार : प्रदेश की ओर से उपहार स्वरूप भेंट करेंगे, रामलला से सुख-समृद्धि की करेंगे कामना 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रीमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। वे माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से रामलला के लिए उपहार स्वरूप बेर फल की टोकरी लेकर जा रहे हैं।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रीमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। वे माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से रामलला के लिए उपहार स्वरूप बेर फल की टोकरी लेकर जा रहे हैं। इसके साथ ही वे विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरस और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।  अयोध्या दर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कैबिनेट के सभी सदस्यों के साथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। रामलला से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। हम उनके लिए शिवरीनारायण का बेर लेकर जा रहे हैं। प्रदेश की जनता की ओर से भगवान राम को बेर भेंट करेंगे। 

लंबे इंतजार के बाद हमें श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला- रामविचार नेताम

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या दर्शन पर कहा कि, लंबे इंतजार के बाद हमें प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला है। हम रामलला का दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। अच्छी बारिश की कामना को लेकर रामविचार नेताम बोले- भगवान रामलला के दर्शन के बाद सब अच्छा होगा। वहीं अयोध्या दर्शन पर कांग्रेस तंज कस रही है। इस मामले में रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस में जो जूतमपैजार चल रहा है उसे पहले देखना चाहिए। महंतजी खुद जीत गए और दूसरों को हरा दिया, यह देखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *