मानसून अपडेट : खत्म हुआ रुकावट का दौर, चार दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर। मानसून ब्रेक की स्थिति टलने के बाद राज्य में पिछले चौबीस घंटे से बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले तीन- चार दिनों तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अंबिकापुर सहित कई शहरों में पिछले चौबीस घंटे में भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चला गया मानसून शुक्रवार को नीचे आया, जिसके बाद यहां बारिश प्रारंभ हुई। इसके पूर्व तीन- चार दिनों यह गतिविधि एक दो स्थानों पर सिमट गई थी, जिससे चिंता बढ़ने लगी थी। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि प्रारंभ होने से राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *