बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, किल्लेवाड़ी मंदिर परिसर में युवक पड़ा था, जब लोगों ने उसे इस हालत में पहली बार देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। मंदिर घूमने आए एक युवक-युवती ने सबसे पहले अधजले युवक को देखा और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मामला महामाया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।