एक बार फिर रिहायशी इलाके में पहुंचा हाथी : नगरवासियों में डर का माहौल, वन विभाग ने बाजार करवाया बंद

सूरजपुर- सूरजपुर के प्रतापपुर में हाथियों की लगातार चहलकदमी से नगरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात  हाथियों का दल जंगल से प्रतापपुर के रिहायशी इलाके में पहुंचा था। जहां एक हाथी ने स्कूल के गेट को तोड़ दिया था। हाथी का सड़क पर घूमते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, गजराज कितने गुस्से में है। 

बस स्टैंड के करीब जा पहुंचा हाथी 

काफि मशक्कत के बाद वन विभाग ने किसी तरह हाथी को जंगल के अंदर खदेड़ कर चैन की सांस ली थी। लेकिन शाम होते ही हाथी फिर जंगल से निकल कर प्रतापपुर बस स्टैंड के करीब जा पहुंचा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने मुस्तेदी दिखाते हुए पूरे बाजार को बंद कराया है। साथ ही लोगों को भी हाथी से सतर्क रहने को कहा है। बरहाल हाथी के इस प्रकार रिहायसी इलाके में बार-बार पहुंचने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग भी दूसरी और हाथी को रिहायसी इलाके से खदेड़ने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *