विस घेराव को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस : पीसीसी दफ्तर में बनाया नियंत्रण कक्ष, बनाए गए प्रभारी और सह प्रभारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस 24 जुलाई विधानसभा घेराव करने जा रही है। जिसके लिए राजीव भवन में नियंत्रण कक्ष की स्‍थापना की गई है।  शैलेश नितिन त्रिवेदी को इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। प्रवीण साहू और धनश्‍याम राजू तिवारी को सह प्रभारी बनाया गया है। इनमें साथ ही 20 नेताओं को सदस्‍य बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के जरिये 24 जुलाई को राज्‍य के कई हिस्‍सों से आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्‍वय स्‍थापित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *