छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों का परिसीमन: हाईकोर्ट से रोक के बाद अब बिलासपुर-अंबिकापुर और कवर्धा से भी याचिका, विवादों में वार्डों का परिसीमन

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय वार्डों का परिसीमन को लेकर विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। राजनांदगांव नगर निगम, कुम्हारी, बेमेतरा और तखतपुर नगर पालिका में परिसीमन पर रोक लगने के बाद अब बिलासपुर-अंबिकापुर, कवर्धा और केसकाल से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। कांग्रेस अब परिसीमन के खिलाफ सभी निकायों से हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है।

बिलासपुर नगर निगम में वार्ड परिसीमन को लेकर 54 आपत्तियां लगाई गई। इसके लिए शाासन ने 22 जुलाई तक समय दिया था। कांग्रेसियों का आरोप है कि सिर्फ दो-चार आपत्तियों का निराकरण किया गया है। बाकी आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया गया है।

ऐसे में निगम द्वारा पूर्व में जारी नक्शे में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच राजनांदगांव नगर निगम समेत 4 नगर पालिका के वार्ड परिसीमन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसके बाद अब कांग्रेस प्रदेश के सभी निकायों में वार्ड परिसीमन के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *