Home Uncategorized विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में यादव समाज संरक्षक संजय...

विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में यादव समाज संरक्षक संजय यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

189
0

मुंगेली। विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के बाद अब यादव समाज खुलकर सामने आ गई है। जिला मुंगेली लोरमी के यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कुनाल पांडे को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही रिहाई की मांग किये है। ज्ञापन में यादव समाज के उल्लेख किया है, की भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस द्वारा बिना नोटिस दिए गिरफ्तार करना अत्यंत निंदनीय है, जिसका यादव समाज कड़े शब्दों में निंदा करता हैं। भिलाई विधायक द्वारा लगातार यादव समाज से जुड़े मामलों को सड़क से लेकर सदन तक उठाते आ रहे हैं। कवर्धा के साधराम हत्यांकांड का मामला हो या मुंगेली जिले के यादव समाज के साथ अत्याचार का मामला हो वे यादव समाज के हर मामले को लेकर साथ लेकर चल रहे है। ज्ञात हो की 10 जून 2024 को बलौदा बाजार जिल में हुई हिंसा के संबंध में भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादय को गिरफ्तार किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनके विरूध्द कोई ठोस सबूत नहीं है और ना ही वो घटनास्थल पर उपस्थित थे, बिना किसी गुनाह के उनके उपर उनके उपर धारा 307 जान से मारने की कोशिश, 148, घातक हथियार लेकर दंगा, 147 दंगा करना, 294 सार्वजनिक स्थल पर अश्लील भाषण और लगभग 20 गंभीर धारा लगाकर गिरफ्तार किया गया हैं। जो कि पुलिस की एकतरफा कार्यवाही को दर्शता है। इस पत्र के माध्यम से आपको सूचित करना चाहते है आज तक पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद भी यादव परिवार के एफ. आई.आर की कॉपी तक नहीं दी है जो की यादव समाज के साथ हो रहे अन्याय को साफ दर्शाता हैं।अतः मुख्यमंत्री से निवेदन करते है, कि उक्त मामले में न्याय पूर्ण विचार कर विधायक देवेन्द्र यादव को ससम्मान रिहा करने का कष्ट करेंगे। अन्यथा पूरा यादव समाज को पूरे प्रदेश में शांति पूर्ण रूप से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

जिसका यादव समाज छत्तीसगढ़ घोर निन्दा करते हैं। यादव समाज छत्तीसगढ़ के लोग देवेन्द्र यादव जी के तुरंत रिहाई की मांग करते हैं और जल्द रिहाई नहीं होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में यादव समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यादव समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया है।जिला मुंगेली यादव समाज संरक्षक संजय यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया।
इस अवसर पर उर्मिला यादव सूरज यादव मनहरण यादव,महेंद्र यादव ओ पी यादव राजेन्द्र यादव डी आर यादव मकराल यादव कृष्णा यादव सतीश यादव,संजय यादव दशरंगपुर सोनू यादव राजेश यादव रामभजन यादव विनय यादव निकेत यादव,जनक यादव योगेंद्र यादव कृष्णा कुमार यादव शिवम यादव चैतराम यादव सरोज कुमार यादव अश्वनी यादव मुकेश यादव लखन यादव लखन यादव पुरन यादव अनिल यादव तुला राम यादव राहुल यादव सत्यप्रकाश यादव हिमांशु यादव चक्रधर यादव लोमश यादव मनहरण यादव भरत यादव लखन यादव ओंकार यादव तुकाराम दिलीप यादव प्रेम यादव जवाहर यादव बलिराम यादव जलेश्वर यादव तामेश्वर यादव अजय यादव अमन यादव रामु यादव विशाल यादव चंद्रशेखर यादव सहित यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here