बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में हसदेव एसईसीएल एरिया में पदस्थ कालरीकर्मी की स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) की चपेट में आने से मौत हो गई। कालरीकर्मी को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ से अपोलो बिलासुर में दाखिल कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। अगस्त माह में ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। प्रदेश में एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 29 पीड़ित मिले हैं, जिनमें से 26 बिलासपुर के हैं।
जानकारी के मुताबिक, MCB जिले के मनेंद्रगढ़ निवासी कॉलरीकर्मी जवाहर लाल (41) को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार की शिकायत के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में दाखिल कराया गया था। स्वाईन फ्लू (H1N1 वायरस) टेस्ट में वे पॉजीटिव मिले। उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ से अपोलो बिलासपुर रेफर किया गया था।
अपोलो बिलासपुर में हुई मौत
कालरीकर्मी जवाहर लाल की अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपचार के दौरान 20 मई को मौत हो गई। इसकी पुष्टि सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के CMHO ने की है। कालरीकर्मी जवाहर लाल के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।