बलौदाबाजार हिंसा-आगजनी का नागपुर कनेक्शन: MLA अटल श्रीवास्तव बोले- दंगा फैलाने वाले BJP जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित नेताओं की भूमिका की हो जांच

बिलासपुर/ कांग्रेस नेता और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बलौदाबाजार हिंसा-आगजनी केस में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना की नागपुर कनेक्शन के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य नेताओं की भूमिका की जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि दंगा फैलाने के लिए नागपुर से 250 लोगों को कौन बुलाया था। उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।

दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा-आगजनी केस में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद से कांग्रेस की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें षडयंत्र के तहत एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को फंसाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस भवन में विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमिशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए फंडिंग किसने की। इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *