छत्तीसगढ़ दौरे पर पायलट, देवेंद्र से जेल में करेंगे मुलाकात: राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, आंदोलन को लेकर बनाएंगे रणनीति

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस अग्रेसिव मोड पर है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3 बजे सचिन पायलट रायपुर जेल देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे। पायलट के अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे।

4 बजे से राजीव भवन में बैठक

सचिन पायलट आज शाम लगभग 4 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आने वाले दिनों में कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी।

24 अगस्त के आंदोलन में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस 24 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रदर्शन में पायलट भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *