सीएम विष्‍णुदेव का जनदर्शन स्‍थगित: 29 अगस्त को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव आज ओडिशा के दौरे पर हैं। सीएम आज सुबह ही हेलीकाप्‍टर से ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर बाद राजधानी लौट आएंगे। बता दें कि प्रदेश में सीएम जनदर्शन की परंपरा पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुरू की थी। डॉ. रमन के बाद मुख्‍यमंत्री बने भूपेश बघेल के कार्यकाल में पहले कोरोना की वजह से जनदर्शन नहीं हुआ। कोरोना का दौर समाप्‍त होने के बाद भी जनदर्शन नहीं हुआ। अब विष्‍णुदेव साय ने मुख्‍यमंत्री बनने के बाद जनदर्शन की परंपरा फिर से शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *