CM साय और गृहमंत्री को गुलाब देगी NSUI: विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज को लेकर करेंगे विरोध, NSUI नेता जाएंगे CM हाउस

रायपुर/ बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI आज CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को गुलाब देगी। इसके साथ ही गेट वेल सून का कार्ड भी देगी। बताया जा रहा है कि NSUI के नेता CM हाउस जाएंगे। NSUI के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताएंगे।

भूपेश बघेल के काफिला रोकने का विरोध

दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 4 दिन पहले ही भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

आगे भी जारी रहेगा आंदोलन- नीरज पांडेय

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार हमारे साथियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई कर रही है, जो की गलत है। हमारे विधायक समेत युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं पर जो कार्रवाई की गई है, वह सरासर गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *