मुंगेली/ जिले मे सहायक शिक्षकों की प्राथमिक शाला मे प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा मुंगेली द्वारा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी (प्रभारी मंत्री जिला मुंगेली ) को ज्ञापन दिया गया |
जिला मुंगेली मे प्राथमिक शाला मे प्रधान पाठक के लगभग 70-80 पद रिक्त है जिसे जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा लगातार ज्ञापन, मौखिक चर्चा करने के उपरांत भी पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं किया जा रहा है और ना शिक्षक संगठनों के ज्ञापन पर कार्यवाही या संतोषप्रद जवाब दिया जा रहा है जबकि मुंगेली जिले के आसपास के सभी जिला मुख्यालयों मे कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बलौदाबाजार, गौरेला पेंड्रा मरवाही,
राजनांदगाव मे प्रधान पाठक के रिक्त पदों मे पदोन्नति पश्चात् पदाॅंकन किया जा चुका है जिसके कारण शिक्षक आक्रोशित, हड़ताल करने बाध्य हो रहे हैं
ज्ञापन सौपने वाले मे शिक्षक मोर्चा मुंगेली बलराज सिंह, दीपक वेंताल, भूपेंद्र सिंह बंजारे, लक्ष्मीकांत जडेजा मनोज कश्यप, नेमीचंद भास्कर, मनोज अंचल, शिव कुमार चंद्राकर, दुर्गेश देवांगन, भूपेंद्र धृतलहरे,विवेक गोविन्द, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र राठौर, राजेंद्र नेताम, इंद्राज पाटले, सूर्यकान्त कुर्रे, हेमराज ध्रुव, गिरधर मानिकपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |