CM साय बोले-भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था में हुआ सुधार: कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के थानों में रेट लिस्ट लगाने की बात करते थे कांग्रेस विधायक

बिलासपुर/ बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में लगातार सुधार आया है। कांग्रेस सरकार के समय पुलिस की स्थिति यह रही कि कांग्रेस के सिटिंग विधायक रहे शैलेश पांडेय थानों में रेट लिस्ट लगाने का बयान दे चुके हैं। कांग्रेस सरकार में उनके ही विधायक द्वारा पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करना शर्मनाक स्थिति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय शनिवार को न्यायधानी बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उनसे राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए गए। तब उन्होंने यह जवाब दिया।

स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार सतर्क

स्वाइन फ्लू को लेकर सीएम साय ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और मुख्य सचिव इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। जहां कहीं भी इसकी शिकायत मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री खुद वहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैदानी अमला स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सक्रिय है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *