4 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी:1 में ऑरेंज,2 में यलो अलर्ट, अगले 3 दिन सताएगी गर्मी; अबतक 3% अधिक वर्षा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 4 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बीजापुर में ऑरेंज और दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इससे दिन का पारा चढ़ेगा और गर्मी सताएगी।

1 जून से 1 सितंबर तक प्रदेश में 972.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 3% अधिक है। अब तक 942.01 मिमी बारिश हो जानी थी लेकिन 30 मिमी अधिक पानी बरसा है। 5 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, 5 जिले ऐसे हैं जहां कम पानी बरसा है। बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *