गुजरात में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा: 3 क्रू-मेंबर्स लापता, एक को बचाया; मोटर टैंकर पर घायल वर्कर का रेस्क्यू करने गया था

अहमदाबाद/ गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) समुद्र में गिर गया। हेलिकॉप्टर पर सवार 4 में से 3 क्रू मेंबर्स लापता हैं। एक का रेस्क्यू किया गया है। हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। घटना सोमवार (2 सितंबर) की है।

ICG ने मंगलवार (3 सितंबर) सुबह 10:12 बजे X पर हादसे की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट से 45 किलोमीटर दूर मोटर टैंकर हरि लीला पर रेस्क्यू मिशन के लिए गया था। उस पर दो पायलट और दो गोताखोर सवार थे। इनमें एक गोताखोर को बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *