सूर्यकांत के ACB चीफ के खिलाफ आवेदन पर आज फैसला: लिखा था-भूपेश का नाम लेने बनाया दबाव; पूर्व CM बोले-स्वामी भक्ति में लगे अफसर

रायपुर/ छत्तीसगढ़ ACB चीफ अमरेश मिश्रा पर लगे आरोपों के मामले में रायपुर कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। मिश्रा पर कोल स्कैम के किंगपिन कहे जाने वाले सूर्यकांत तिवारी ने धमकाने और भूपेश बघेल का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोल लेवी मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी ने आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक के चैंबर में ACB चीफ ने बुलाकर धमकी दी। दबाव बनाया कि, सौम्या चौरसिया के जरिए भूपेश बघेल को पैसा देने की बात कबूल करूं। वहीं गुरुवार को भूपेश बघेल भी सेंट्रल जेल पहुंचे थे ,लेकिन उनकी मुलाकात सूर्यकांत से नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *