बिलासपुर में आज हो सकती है बारिश: दिन में गर्मी और रात में सामान्य से कम हुआ तापमान, 32 डिग्री रहा अधिकतम पारा

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बारिश की संभावना है। वहीं 15 सितंबर की रात और 16 सितंबर की सुबह रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। वहीं शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, फिर भी वातावरण में नमी छाई रही। फिलहाल जिले में अभी वातावरण में नमी के साथ उमस है। शुक्रवार को धूप-छांव जैसी स्थिति बनी रही, जिसके कारण लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ। दोपहर बाद हवाओं की गति थोड़ी तेज होने के कारण उमस से कुछ हद तक राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *