जम्मू-कश्मीर के डोडा में PM की रैली आज: 50 साल में डोडा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी; यहां 18 सितंबर को वोटिंग होगी

डोडा/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह विधानसभा चुनाव में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में उनके चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। इस रैली से पीएम मोदी चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की 8 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की जीत के लिए वोट अपील करेंगे। यहां 18 सितंबर को वोटिंग होगी। पीएम मोदी पिछले 50 साल के दौरान डोडा जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। उनसे पहले किसी पीएम का दौरा 982 में हुआ था। 2014 के चुनाव में पीएम मोदी केवल किश्तवाड़ तक गए थे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.30 बजे डोडा पहुंचेंगे। इसके बाद वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दोपहर 3.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *