छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा…अभ्यर्थियों को उठा ले गई पुलिस:भूख हड़ताल पर बिगड़ी तबीयत; बोले- अपराधी नहीं कि पुलिस की गाड़ी में जाएं

रायपुर/ छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग पर भूख हड़ताल कर रहे परीक्षार्थियों को शनिवार देर रात पुलिस जबरदस्ती उठा ले गई। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ये सभी परीक्षार्थी नवा  रायपुर के तूंता धरना स्थल पर 5 दिनों ने अनशन कर रहे थे।

SI अभ्यर्थी और पूर्व सैनिक बीएल साहू, जय मोहन प्रधान व अन्य लोगों ने हड़ताल की वजह से कुछ खाना नही खाया था। इसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल गिरता जा रहा था। मेडिकल की टीम उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *