मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत अनुदान राशि का चेक वितरण…

मुंगेली। छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मुंगेली द्वारा चेक वितरण किया गया । जिसमे सुश्री भूमिका देसाई उप संचालक जिला पंचायत मुंगेली द्वारा पात्रता धारी हितग्राही सतीश कुमार यादव, कुमारी शारदा जायसवाल हॉलर मिल,
फुलमनी पात्रे को सिलाई कार्य हेतु मुख्यममंत्री रोजगार सृजन के तहत 35 प्रतिशत अनुदान का चेक वितरित किया गया

मालूम हो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार देश के युवाओ के युवाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ की शुरुआत करती है, ताकि शिक्षित युवाओ को बेरोजगारी का सामना ना करना पड़े और वह अपना जीवन आसानी से बिता सके, इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए एक योजना की शुरुवात की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है, जिससे वह आसानी से अपने लिए छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते है

कार्यालय सहायक वीरेंद्र जायसवाल खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मुंगेली ने बताया कि डीडी पटेल ग्रामोद्योग अधिकारी के मार्ग दर्शन से लोगो को लगातार योजनाओं की जानकारी मिल रही और लोग इन शासन की योजनाओं का फायदा ले रहे है। इस योजना में खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह नही कर पा रहे है, उन्हे इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सहायता राशि मिल रही है, जिससे वह बड़ी ही आसानी से अपना रोजगार स्थापित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *