महासमुंद में पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश: 3 दिनों से लापता युवक का शव खेत में दफन मिला; जिसकी जमीन, उसने भी खाया जहर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक खेत में दफन लाश को पुलिस ने निकाला है। शव की शिनाख्त 34 साल के खिलेश्वर साहू के रूप में हुई है। खिलेश्वर 3 दिन से लापता था। वहीं लाश निकाले जाने के बाद उस खेत के मालिक ने जहर खा लिया है। मामला पिथौरा थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, खिलेश्वर 25 सितंबर 2024 की रात से घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। थक हार कर परिजनों ने 48 घंटे बाद पिथौरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

खेत के आसपास बदबू की सूचना दी गई थी

पिथौरा थाना पुलिस खिलेश्वर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सराईटार गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात एक खेत से बदबू आने की सूचना दी। यह खेत किसान पीतांबर ध्रुव का बताया गया। शनिवार की सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस किसान पीतांबर के खेत पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *