बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल: नक्सलियों की लगाई IED डिफ्यूज करने के दौरान धमाका, सर्चिंग पर निकले थे जवान

बीजापुर/ छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 5 जवान घायल हो गए हैं। सभी जवानों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था, जिसे डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट हुआ है। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी CRPF के जवान हैं, जो सर्चिंग पर निकले थे। फिलहाल सभी जवानों की स्थिति सामान्य है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने पुष्टि की है।

कैंप से 350 मीटर की दूरी पर ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि CRPF के जवान सुबह चिन्नागेलूर कैंप से एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान कैंप से करीब 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने IED प्लांट किया था, जो डिप्यूज करने के दौरान ब्लास्ट हो गया।

ये जवान ब्लास्ट में घायल

ब्लास्ट में CRPF 153 वीं बटालियन के जवान एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/ जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *