नवरात्रि-दीपावली और छठ पर रेलवे ने दी ‘राहत’: 1 अक्टूबर से 30 नवंबर देशभर में चलेंगी 519 स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर-जोन को भी मिली 6 ट्रेन

बिलासपुर/ लंबे समय से ट्रेनों के रद्द होने के बाद अब रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए यात्रियों को राहत दी है। कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए त्योहार पर देश भर में 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें से 6 ट्रेनें बिलासपुर जोन को भी मिली है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं। छठ पर्व यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। स्पेशल ट्रेनों से इसमें कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *