बिलासपुर में बारिश थमने से बढ़ी गर्मी-उमस: तापमान 33 डिग्री के पार, अब बारिश की गतिविधियां हुई कम

बिलासपुर/ बिलासपुर में पिछले दो दिनों से बारिश बंद है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार दोपहर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। अब मानसून की विदाई होने वाली है। दरअसल, 10 अक्टूबर को मानसून की वापसी की डेडलाइन मानी गई है। बिलासपुर में पिछले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहे। हर दिन बारिश होती रही। 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश दर्ज की गई। दो दिन में दो इंच बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों का मानना ​​है कि अब बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। मौसम वैज्ञानिक हरिप्रकाश चंद्रा के मुताबिक, आसमान से बादल पूरी तरह नहीं छटेंगे, लेकिन मानसून अब विदा होने की राह पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *