स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, स्वच्छता दौड़ और शपथ लेकर स्वच्छता का दिया संदेश

पथरिया:- राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखुरी में नेहरू युवा केन्द्र संगठन बिलासपुर छग़ से सबद्ध स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब और कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी द्वारा पांचवा वर्ष दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसका थीम स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता रहा। दौड़ में 5 कि.मी.पुरुष वर्ग और 1600 मीटर महिला वर्ग शामिल रहा।


कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों और यूथ क्लब के युवाओं ने महात्मा गांधी जी के छायाचित्र में धूप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।
मुख्य अतिथि टीकाराम वर्मा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत पथरिया रहा। अध्यक्षता सुनील वैष्णव ने की।
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर, पथरिया ब्लॉक वालेंटियर कुशाल यादव ने स्वच्छता का शपथ ग्रहण कराया और ग्राम में स्वच्छता के तहत साफ सफाई किया गया जहां माय भारत के वालेंटियर रहे!!
5 किमी पुरुष वर्ग में प्रथम अरुण कुमार,द्वितीय नितेश गावड़े,तृतीय सुरेश कुमार राजपूत,चतुर्थ देवा और पांचवा राकेश रहा।
वही 1600 मीटर महिला वर्ग में प्रथम कृति नेताम,द्वितीय सिनु नेताम, तृतीय नीतू साहू, चतुर्थ रीना यादव और पांचवा ममता पाटले रही।
मुख्य अतिथि टीकाराम वर्मा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के बारे में विस्तार जानकारी दी।
साथ ही शिक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने भी स्वच्छता के प्रति संदेश दिया।


कार्यक्रम का संचालक शिक्षक खेमसिंह राजपूत और आभार व्यक्त वीरांगना अवंतीबाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने की। सहयोगकर्ताओं में गायत्री रमण ध्रुव (अग्निवीर),कपिल नारायण (सी.ए.एफ.),परदेशी (पंच) और इस अवसर पर द्वारिका साहू, सुनील वैष्णव,मानसिंह साहू,शिवशंकर राजपूत,डूकेश साहू,दौलत सिंह लोधी, ज्ञानेद्र यादव,खिलेश्वर माण्डले,नितेश राजपूत,साहिल राजपूत,निलेश यादव,महेंद्र बघेल,भोलाराम राजपूत, रितेश साहू,नागेंद्र गंधर्व, उमेश यादव,दयाशंकर ध्रुव , अरुण ध्रुव,जगमोहन,कुंभज,रामानंद, योगेश्वर,काशीराम, मालिक राम साहू, अक्षय माण्डले वा ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *