प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी: 9.4 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 20 हजार करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 18वीं किस्त जारी कर दी। इस योजना के तहत देशभर के 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत 20 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले से इस किस्त को जारी किया। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *