प्रयास कोई भूखा ना सोए, दीन-दुखियों व असहायों को भोजन पैकेट वितरण

बिलासपुर। शहर मे विगत 6 वर्षों से 365 दिन रोटी बैंक बिलासपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर से दीन-दुखियों व असहायों को भोजन पैकेट वितरण किया जाता है। एकादशी पर्व पर फल, कंडाके की ठंडी हो , बारिश का मौसम हो या कंडाके की गर्मी …
यह सेवा निरतंर जारी है दीन-दुखियों असहाय जनो को प्रतिदिन रोटी बैंक बिलासपुर के सेवको का इंतजार रहता है

रोटी बैंक बिलासपुर का प्रारंभ 11 सितम्बर 2018 को रोटी बैंक बिलासपुर के संस्थापक राहुल शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर रितेश शर्मा (चीकू), सुश्री दीपा यादव जी एवम अन्य सदस्यों के साथ प्रारंभ किया गया।

शारदीय नवरात्रिके पावन पर्व पर दीनदुखियों में भोजन के साथ फल भी वितरण किया जा रहा है आज के वितरण पर श्री निरंकार तिवारी, रितेश शर्मा (चीकू), सुश्री दीपा यादव जी, दुष्यन्त कुमार कश्यप, एवं रोटी बैंक बिलासपुर के सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *