IAS केडी कुंजाम खाद्य विभाग से हटाए गए: 8 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार,मंत्रालय से जारी आदेश में जितेंद्र शुक्ला,अविनाश चंपावत के भी नाम

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सीनियर आईएएस अफसर के विभागों में बदलाव किया है। कुछ को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी को पुराने विभाग से हटा दिया गया है। मंत्रालय से जारी हुए आदेश में 8 IAS अफसरों के नाम है। अब तक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव रहे केडी कुंजाम को अब राजस्व एवं आपदा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, उन्हें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंब्लगन पी को खाद्य नागरिक आवृत्ति एवं उपयोगिता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टोपेश्वर वर्मा अब राजस्व मंडल बिलासपुर के सदस्य होंगे। केडी कुंजम विशेष सचिव धार्मिक न्यास विभाग में अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रमेश कुमार शर्मा को मार्कफेड के प्रबंध संचालक के तौर पर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। विनीत नंदनवार को संयुक्त सचिव जन शिकायत एवं निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉक्टर फरिहा आलम को श्रम विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *