बिलासपुर में जगराता कार्यक्रम में युवक की हत्या: गर्दन में चाकू-धारदार हथियार से वार; कार्यक्रम स्थल के पास मिली खून से लथपथ लाश

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जगराता कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गर्दन में चाकू और धारदार हथियार से वार किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही युवक का खून से सना शव मिला है। गले पर कट का निशान है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर में बुधवार रात जगराता का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय निवासी अज्जू साहू (36) भी गया था। आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम में किसी से विवाद होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद शव को कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *