छत्तीसगढ़ में विधायकों का यात्रा भत्‍ता दोगुना बढ़ा : अब प्रति किलोमीटर 10 की जगह 20 रुपये का होगा भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों के यात्रा भत्‍ते में सरकार ने भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। अब माननीयों को प्रति किलोमीटर 20 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। राज्‍य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले तक छत्तीसगढ़ के विधायकों को यात्रा भत्‍ता प्रति किलोमीटर 10 रुपये के हिसाब से मिलता था। लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे सीधे दोगुना अर्थात 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *