आज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे सीएम साय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के आज का बलौदाबाजार और रायपुर दौरे पर रहेंगे। बलौदाबाजार में वे गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से लेकर 2 बजे तक होगा। वहीं आज शाम वे राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां शाम 5.15 बजे से WRS मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा। 

पुलिस लाइन में की जा रही शस्त्र पूजा

दशहरा पर्व पर आज शस्त्रों की पूजा की जा रही है। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा की तैयारी की जा रही है। जहां एसपी संतोष सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। रायपुर एसपी संतोष सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। रायपुर एसपी संतोष सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारीयों ने पूजा की और पूजा के बाद शस्त्र से फायरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *