छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिन में विदा हो जाएगा मानसून:रायपुर सहित कई इलाकों से लौटा; शुष्क हवाओं के आने से अब रातें होंगी ठंडी

रायपुर/ दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ के बाद रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद से भी रविवार को लौट गया। प्रदेश के इन हिस्सों में अब नमी युक्त हवाओं का प्रभाव खत्म होने लगा है। शुष्क (ड्राई) हवाओं के आने से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। पिछले दो दिनों से मानसून की वापसी रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर तक थी। रविवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं ने आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से को कवर कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *