दो जिलों के दौरे पर सीएम साय : बस्तर में मुरिया दरबार और राजनांदगांव में कवि सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। जगदलपुर में मुरिया दरबार और राजनांदगांव में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। जगदलपुर में सीएम साय दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। 12.20 बजे सिरहासार भवन में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम 4 बजे पहुंचेंगे राजनांदगांव

इसके बाद दोपहर 1.40 बजे बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। दोपहर 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। शाम 7.15 बजे सीएम साय डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस में मुलाकात करेंगे। रात 8.30 कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। रात 10 बजे राजनादगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *