रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को: परिणामों की घोषणा 23 नवंबर को होगी; बीजेपी से 3 नाम फाइनल, कांग्रेस में मंथन

रायपुर/ केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है।

वहीं उप चुनाव को लेकर भाजपा ने 3 नाम फाइनल कर लिए हैं। इन नामों को इंटरनल सर्वे के बाद तय किया गया है। नामों को दिल्ली भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि सर्वे में 6 नाम सामने आए थे। वहीं कांग्रेस के करीब दर्जन भर नेता दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के लिए दो नाम प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल की चर्चा सबसे ज्यादा है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उप चुनाव
चुनाव की अधिसूचना18 अक्टूबर
नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख25 अक्टूबर
नाम वापसी30 अक्टूबर तक
मतदान13 नवंबर
परिणाम23 नवंबर

21 जून को रिक्त घोषित की गई थी सीट

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट 21 जून को रिक्त घोषित की गई थी। इस सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल विधायक चुने गए थे। उन्होंने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *