बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। आरोपी 17 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अब 2 साल के अंदर में सेम पैटर्न में 2 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियार का उपयोग नहीं करता। पत्थर से सिर कुचलता है। इस बार तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मारा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले सत्यनारायण की हत्या की है। सत्यनारायण प्रधान ई-रिक्शा चलाता था। अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी।