छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिन बरसात: रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे; फिर गिरेगा रात का पारा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर में आज (बुधवार) से तीन दिन यानी 19 अक्टूबर (शनिवार) तक बारिश की चेतावनी है। संभाग के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देशभर से मानसून लौट गया है। अगले दो से तीन दिनों में बस्तर से भी ये लौट सकता है। वहीं लौटते मानसून के असर से प्रदेश में 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मानसून की विदाई के बाद मौसम ड्राई हो जाता है, जिसके कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगती है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

कोंटा में सबसे ज्यादा बरसा पानी

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा सुकमा जिले के कोंटा में 120 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं मंगलवार को दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा, यहां अधिक 35.0 डिग्री रहा। वहीं पेंड्रा सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *