नारायणपुर में IED ब्लास्ट…ITBP के 2 जवान शहीद: नक्सल ऑपरेशन से लौटने के दौरान चपेट में आए; 2 पुलिसकर्मी भी घायल

नारायणपुर/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए हैं। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, ओरछा, मोहंदी औक ईरकभट्टी से ITBP, BSF और DRG की संयुक्त पार्टी धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे कोडलियर गांव के पास जंगल में IED ब्लास्ट हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *