देश के सबसे बड़े छठ घाट बिलासपुर में अरपा किनारे उमड़ी भीड़, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा 36 घंटे का व्रत

बिलासपुर/ देश के सबसे बड़े छठ घाट बिलासपुर के अरपा नदी के तट पर शुक्रवार को छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया।

लोगों की मान्यता है कि छठ पर्व पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मन्नतें पूरी हो जाती है। हर साल की तरह इस बार भी दैनिक भास्कर ने इस आकर्षक नजारे का ड्रोन वीडियो तैयार किया है।

मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाने वाला छठ पर्व अब छत्तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर में भी उत्साह के साथ मनाए जाने लगा है। यही वजह है कि यहां अरपा नदी के तट पर देश का सबसे बड़ा स्थायी छठघाट तैयार किया गया है, जहां हर साल व्रतियों की भीड़ बढ़ रही है।

चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व पर दिवाली के बाद दूसरी दिवाली की झलक नजर आई। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब 1000 हजार मीटर के इस घाट में अर्घ्य देने वाली व्रतियों की भीड़ नजर आई। दावा किया जा रहा है कि आयोजन में 50 हजार से ज्यादा लोग छठ घाट पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *