महतारी वंदन योजना से खुशियां हुई दोगुनी : दीपावली से पहले महिलाओं के खाते में आ गए पैसे, सीएम साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया। यह खुशियां उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि से मिली है। जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली की सौगात के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में भिजवाया दिया था। 

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये भेजा जाता है। जिसमें बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम सिवनी की देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहे हैं, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *