मुंगेली। लोरमी विकासखंड के लालपुरथाना में 18 दिसंबर को गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन के दृष्टिगत कलेक्टर राहुल देव ने की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां टेंट एवं पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, हेलीपेड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। सुरक्षा के लिहाज से पार्किंग, कारकोड, वाहन व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।